‘भारत गौरव रत्न अवार्ड’ से सम्मानित हुए पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज एवं कृपाशंकर यादव, ऋषि सनातन संगठन संघ का बढ़ा गौरव

सनातन संस्कृति, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला राष्ट्रीय सम्मान, संगठन में खुशी की लहर

 

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत ऋषि सनातन संगठन संघ को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। संगठन के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य श्री 1008 श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज तथा अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री (महासचिव) कृपाशंकर यादव को प्रतिष्ठित ‘भारत गौरव रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 30 जून 2026 को WWFT संस्था द्वारा प्रदान किया गया।

संस्था की ओर से बताया गया कि यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान दिया हो।

पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज को सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक चेतना के विस्तार, मानव सेवा तथा समाज में शांति, करुणा और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में ऋषि सनातन संगठन संघ देश-विदेश में सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

वहीं कृपाशंकर यादव को संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन, सेवा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत गौरव रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का वातावरण है। देश-विदेश से दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां लगातार प्राप्त हो रही हैं।

इस अवसर पर संगठन की ओर से कहा गया कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। संगठन ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचाने के लिए इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक