तेलियाबाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बने देवांश मनीष चौबे

अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने किया मनोनयन, व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का जताया संकल्प

 

रिपोर्ट विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। तेलियाबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवांश मनीष चौबे को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष देवांश मनीष चौबे का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।

अपने संबोधन में देवांश मनीष चौबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर महामंत्री शेखर शर्मा ‘सखी’, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्त, बंधु गुप्ता, बॉबी जायसवाल, प्रकाश मौर्य सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक