पूजन, दुआ और शुभकामनाओं के बीच पीलीकोठी में एक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

दीप प्रज्वलन, मां लक्ष्मी-श्रीगणेश के पूजन और फीता काटकर हुआ उद्घाटन; धर्मगुरुओं, समाजसेवियों एवं बैंक अधिकारियों ने क्षेत्र की समृद्धि और बेहतर बैंकिंग सेवाओं की कामना की

 

रिपोर्ट: विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। वाराणसी के पीलीकोठी क्षेत्र में एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बुधवार को धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, बैंक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवक शैलेश चन्द्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन कर बैंक की निरंतर उन्नति, कर्मचारियों की सफलता तथा ग्राहकों की आर्थिक समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत शहर मुफ़्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी तथा अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एस.एम. यासीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने शाखा प्रबंधक अकरम अली एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए बैंक की प्रगति और क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ की।

समारोह में बैंक के क्लस्टर हेड मोहम्मद अश्फी, ऑप्स हेड प्रियंका सिंह, आकाश कुमार, मुहम्मद रज़ा सहित बैंक के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक अकरम अली ने कहा कि एक्सिस बैंक सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि पीलीकोठी एवं आसपास के व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नई शाखा की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, बचत एवं चालू खाते, ऋण, निवेश तथा अन्य वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में धार्मिक अनुष्ठान, दीप प्रज्वलन, फीता काटने की परंपरा और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की शुभकामनाओं ने काशी की साझा संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को एक बार फिर सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर

    तीन दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा, टेंट निर्माण, गांठ बांधने और अनुशासन का दिया गया व्यावहारिक ज्ञान     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। कंपोजिट विद्यालय…

    काशी बुल्लू इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठित, विद्यार्थियों ने किया पदाधिकारियों का चुनाव

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ निर्वाचन, 33 छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की तैयारी; युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता और सेवा के गुर

    काशी बुल्लू इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठित, विद्यार्थियों ने किया पदाधिकारियों का चुनाव

    काशी बुल्लू इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठित, विद्यार्थियों ने किया पदाधिकारियों का चुनाव

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस