सेल्फ स्टडी से रचा सफलता का इतिहास, पाली गांव के कृष यादव ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की 5950वीं ऑल इंडिया रैंक

बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी, अनुशासन और मेहनत के दम पर आईआईटी का सपना किया साकार; गांव और परिवार में खुशी का माहौल

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं क्षेत्र के पाली गांव के होनहार छात्र कृष यादव ने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 5950वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

कृष यादव, पाली गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव के भतीजे हैं। उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा लिए बिना अनुशासित दिनचर्या, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता अर्जित की। उन्होंने अपनी अधिकांश तैयारी घर पर रहकर स्वयं अध्ययन के माध्यम से पूरी की।

 

अपनी सफलता के बारे में कृष ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे नियमित अध्ययन करते थे। तैयारी के दौरान उन्होंने ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और इंटरनेट का उपयोग किया, लेकिन उनका मुख्य भरोसा सेल्फ स्टडी पर ही रहा। उनका कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

 

जेईई एडवांस्ड का परिणाम घोषित होने के बाद कृष के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने कहा कि कृष की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साबित कर दिया कि गांव में रहकर भी सीमित संसाधनों के बीच बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

कृष यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा सुरेंद्र यादव तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं