करंट से युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश, हाईवे जाम करने का प्रयास

स्वर्वेद महामंदिर धाम के पास जुटी भीड़, पुलिस की सूझबूझ से टला यातायात संकट

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7 NEWS | चौबेपुर (वाराणसी)। स्वर्वेद महामंदिर धाम मेला क्षेत्र में बिजली के करंट से युवक की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्वर्वेद महामंदिर धाम के समीप एकत्र हो गए और विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में वाराणसी–गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया और लोगों को शांत कराया।

 

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते वाराणसी–गाजीपुर हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हुआ और स्थिति शीघ्र ही सामान्य हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, सचिन मोदनवाल (24 वर्ष) पुत्र प्रमोद मोदनवाल, निवासी सैदपुर, जनपद गाजीपुर, स्वर्वेद महामंदिर धाम के मेला क्षेत्र में ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। बुधवार की रात लगभग आठ बजे वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक के परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं न्याय की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं