गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बभनपुरा घाट पर हादसा, एनडीआरएफ और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव के सामने स्थित गंगा घाट पर गुरुवार सुबह स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कई घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बभनपुरा निवासी विशाल हरिजन (21) पुत्र बंशू राम गंगा स्नान के लिए घाट पर गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

 

घटना की सूचना मिलते ही चाँदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों तथा एनडीआरएफ की टीम की सहायता से गंगा में व्यापक तलाश अभियान चलाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग दो बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि विशाल घर पर रहकर पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घाट पर पहुंच गए। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं