सौरभ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जमीन विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या, शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम; पुलिस के आश्वासन पर खुला मार्ग

 

रिपोर्ट विवेक राय 

सिंधोरा (वाराणसी)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझांवा गांव में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते युवक सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मझांवा गांव में पट्टीदारों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद के दौरान विवाद हिंसक हो गया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने सौरभ सिंह, पुत्र सर्वेश सिंह, को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सौरभ को तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर सिंधोरा थाने में बबलू सिंह, रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह और हरिओम सिंह के विरुद्ध हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और शुक्रवार को चार नामजद आरोपियों रिशु सिंह (22), देवी सिंह (58), राजेश सिंह (55) तथा गोलू सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी मझांवा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बबलू सिंह और हरिओम सिंह अभी फरार हैं।

 

पोस्टमार्टम के बाद सौरभ सिंह का शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने बजरंग नगर चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसीपी प्रशांत सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई एवं फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी रवाना हो गए।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और हत्याकांड चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान