मोहर्रम सकुशल संपन्न होने पर दुलदुल कमेटी ने पुलिस टीम का किया सम्मान

अध्यक्ष अख्तर खां ने कोतवाल व चौकी प्रभारी को पहनाई फूलमाला, डीएम-एसपी के नेतृत्व और पुलिस की कार्यशैली की सराहना

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सफल आयोजन के उपलक्ष्य में दुलदुल कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खां ने गुरुवार को कोतवाली भदोही के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय, कस्बा चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह तथा उनकी पूरी पुलिस टीम को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान अख्तर खां ने कहा कि भदोही के इतिहास में पहली बार मोहर्रम का ताजिया जुलूस यौम-ए-आशूरा के दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में निर्धारित समय से पहले संपन्न हुआ। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के कुशल नेतृत्व तथा पुलिस प्रशासन की प्रभावी रणनीति को दिया।

 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्था और समन्वय के कारण इस वर्ष सभी ताजियों को समय से पहले कर्बला पहुंचाकर सुपुर्द-ए-खाक (ठंडा) कर दिया गया। इससे नगरवासियों को भीषण गर्मी के दौरान लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या से काफी राहत मिली।

 

अख्तर खां ने बताया कि पूर्व वर्षों में ताजिया जुलूस देर रात तक चलता था, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति भी लंबे समय तक बाधित रहती थी। इस बार पुलिस की सक्रियता और सुनियोजित व्यवस्था से जुलूस निर्धारित समय में संपन्न हो गया, जिससे आम जनता को काफी सुविधा मिली।

 

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय, चौकी प्रभारी भरत भूषण सिंह तथा पूरी पुलिस टीम की कार्यकुशलता, समर्पण और अथक मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में अख्तर खां ने भदोही की जनता को भी सहयोग एवं आपसी भाईचारे के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं