वाराणसी में प्राकृतिक खेती को नई रफ्तार, कृषि-उद्यान विभाग और बंशी गिर गौशाला के बीच एक वर्षीय एमओयू

100 एकड़ में पायलट परियोजना होगी संचालित, किसानों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण, वैज्ञानिक निगरानी और जोखिम सहायता का लाभ

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। वाराणसी में प्राकृतिक, टिकाऊ एवं गो-आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को कृषि विभाग, उद्यान विभाग और गुजरात के अहमदाबाद स्थित बंशी गिर गौशाला के बीच एक वर्ष की अवधि के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। आयुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की उपस्थिति में हुए इस समझौते को जिले में प्राकृतिक खेती के विस्तार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

 

समझौता ज्ञापन पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार और बंशी गिर गौशाला के संस्थापक गोपालभाई सुतारिया ने हस्ताक्षर किए।

 

एमओयू के तहत जनपद के चयनित प्रगतिशील किसानों के लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में एक वर्ष की पायलट परियोजना संचालित की जाएगी। इस दौरान गो-कृपा अमृतम आधारित प्राकृतिक एवं गो-आधारित कृषि पद्धति का वैज्ञानिक परीक्षण, प्रदर्शन और मूल्यांकन किया जाएगा। किसानों का चयन पूरी तरह स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा।

 

परियोजना के अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और बंशी गिर गौशाला के वैज्ञानिक संयुक्त रूप से खेतों का नियमित निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक चरण का वैज्ञानिक अभिलेखीकरण किया जाएगा, जबकि किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

इस परियोजना के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य, सूक्ष्मजीवी गतिविधियों, कार्बन संचयन, पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण तथा प्राकृतिक खेती की आर्थिक लाभप्रदता पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर भविष्य में इस मॉडल को व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना बनाई जाएगी।

 

किसानों का भरोसा बढ़ाने के लिए बंशी गिर गौशाला ने चयनित 100 किसानों को अधिकतम एक एकड़ क्षेत्र तक जोखिम सहायता (रिस्क सपोर्ट मैकेनिज्म) देने का प्रावधान किया है। यदि परियोजना अपनाने के कारण सत्यापन के बाद किसी किसान की लाभप्रदता निर्धारित आधार स्तर से कम पाई जाती है, तो उसकी भरपाई की पूरी जिम्मेदारी बंशी गिर गौशाला की होगी। इस व्यवस्था से कृषि एवं उद्यान विभाग पर किसी प्रकार का वित्तीय दायित्व नहीं आएगा।

 

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने कहा कि यह समझौता प्राकृतिक खेती को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने, किसानों की आय बढ़ाने, मृदा की उर्वरता सुधारने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर और टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल वाराणसी के किसानों के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    201 एमओयू से 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 125 परियोजनाएं हुईं ऑपरेशनल; औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जिलाधिकारी…

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    मृतक की पत्नी ने नजदीकी लोगों पर अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पुरनपट्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति