वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

वरिष्ठजनों का किया सम्मान, पार्क निर्माण सहित समिति की सभी आवश्यक मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने का दिया आश्वासन

 

रिपोर्ट : विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। रामनगर स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित एवं सुसज्जित हॉल का लोकार्पण गुरुवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से निर्मित इस हॉल के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह द्वारा विधायक का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके उपरांत विधायक ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को मांग-पत्र सौंपते हुए भवन में यूरिनल, प्रकाश व्यवस्था, आवश्यक मरम्मत, छत पर सुरक्षा रेलिंग, साइकिल स्टैंड, व्यायाम उपकरण तथा कुर्सी-टेबल के कवर सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही रामनगर क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित पार्क विकसित किए जाने का भी अनुरोध किया गया।

 

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि समिति की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार चरणबद्ध ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक पार्क की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि क्षेत्र के बुजुर्ग उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनके सम्मान एवं सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत मौर्य, आनंद पांडेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, बालकिशन दीक्षित, गुलाबचंद, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिश्रीलाल, करुणा शंकर पांडेय, आनंद कुमार त्रिपाठी, रामजी दीक्षित, विशंभर पांडेय, नवरत्न दास, अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक मिश्रा, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, अमित सिंह ‘चिंटू’, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, अजय प्रताप सिंह, लल्लन सोनकर, रितेश पाल, मनोज यादव, भैयालाल सोनकर, जय सिंह चौहान, अंकित राय, आलोक सिंह, गोरख साहनी, रत्नेश्वर मोदनवाल, शिवांग सिन्हा, श्रीमती दुर्गा साहनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामलोचन पांडे ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी