डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव एवं लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की मौजूदगी में भेंट की गई ट्राईसाइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा एक महत्वपूर्ण कदम

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए मिशन समाजसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी “बाबा” ने एक दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्ची को ट्राईसाइकिल भेंट की गई, जिससे उसके दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। ट्राईसाइकिल मिलने पर बच्ची एवं उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

 

परिजनों ने मिशन समाजसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी “बाबा” और वाराणसी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि इस सहायता से बच्ची का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उसे सामान्य जीवन जीने में नई ऊर्जा मिलेगी।

 

इस अवसर पर एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव एवं थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से ऐसे मानवीय कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाने के साथ समाज को सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने मिशन समाजसेवा द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    तुलसी विवाह के पावन अवसर पर षोडशोपचार पूजन और 11 शास्त्रियों ने किया पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ, श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। देवोत्थान एकादशी…

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    वाराणसी के 120 चयनित गांवों में संचालित है योजना, एफपीजी के जरिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। किसानों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    देवोत्थान एकादशी पर बद्रीनारायण मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भगवान का हुआ भव्य श्रृंगार

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    यूपी-एग्रीज परियोजना से किसानों को मिलेगी राहत, निःशुल्क बांटे जा रहे उन्नत गेहूं के बीज

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा