रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

सोनभद्र प्रवास के दौरान शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि, अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

 

रिपोर्ट : विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोनभद्र जाते समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं वाराणसी महानगर के जिला प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया और भारत माता व भाजपा के जयघोष से पूरे क्षेत्र को उत्साहपूर्ण माहौल में सराबोर कर दिया।

 

रामनगर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रम के लिए सोनभद्र के लिए प्रस्थान किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

 

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से अजय प्रताप सिंह, पार्षद लल्लन सोनकर, पूर्व सभासद नंदलाल चौहान, संतोष शर्मा, संतोष गुप्ता, अनिल सिंह, शिवकुमार राही, सुनील श्रीवास्तव, पंकज बारी, शिवम श्रीवास्तव, ललित सिंह, मंजय पाल, अविनाश सिंह, मिथिलेश सिंह, विनोद गुप्ता, सुनील सिंह, पवन सिंह, योगेंद्र पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष रावत, शिवम तिवारी, संतोष मौर्य, सुनील गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर