राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की ग्रीको रोमन कुश्ती टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से वाराणसी के खेल जगत और कुश्ती प्रेमियों में हर्ष का वातावरण है।

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ग्रीको रोमन टीम सुभाष यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपना दमखम दिखाएगी। खेल विशेषज्ञों को टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

सुभाष यादव की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे वाराणसी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर गोरख यादव, राजकुमार मिश्रा, सुनील यादव, रणवीर यादव, प्रशांत सिंह सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल और उत्तर प्रदेश टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर