पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के निर्देश पर एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह के नेतृत्व में फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पिंडरा बाजार में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूल एवं कॉलेज की छुट्टी के बाद चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 दोपहिया वाहनों को सीज किया, जबकि 28 वाहनों का चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और यातायात नियमों के पालन को लेकर सतर्कता देखने को मिली।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी लेने के साथ उनके आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। इसके अलावा पिंडरा बाजार रोड पर अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।

एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दशकों बाद भी सड़क से महरूम गजापुर की दलित बस्ती, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    बारिश में रास्ता बन जाता है दलदल, खेतों की मेड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं नौनिहाल; ग्रामीणों ने स्थायी सड़क निर्माण की उठाई मांग     रिपोर्ट: विवेक राय…

    चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

    14 वर्षीय किशोरी बरामद, चोलापुर के कपिसा मोड़ से हुई गिरफ्तारी; पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। थाना चोलापुर पुलिस ने नाबालिग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दशकों बाद भी सड़क से महरूम गजापुर की दलित बस्ती, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    दशकों बाद भी सड़क से महरूम गजापुर की दलित बस्ती, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

    चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा

    पीडीए की परिभाषा को लेकर सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    पीडीए की परिभाषा को लेकर सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

    प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश