चोलापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा आरोपी धनपत्ती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार, न्यायिक कार्रवाई शुरू।

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 वर्षीय पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चोलापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य राय पुत्र प्रमोद राय, निवासी दुमितवा, थाना चोलापुर को धनपत्ती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में थाना चोलापुर में मुकदमा संख्या 198/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 एवं 137(2) में मामला दर्ज है।

घटना की शुरुआत 21 मई 2026 को हुई थी, जब पीड़िता के पिता ने थाना चोलापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया।

गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम लालजी, हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल विकास सिंह तथा महिला कांस्टेबल विमला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    महाराजा लाखन राजभर के इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) युवा मोर्चा, वाराणसी…

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया भूमि पूजन, त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होगा निर्माण कार्य   रिपोर्ट विवेक राय  मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजातालाब मंडल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

    चोलापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

    चोलापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में नामजद आरोपी को दबोचा, पीड़िता सकुशल बरामद

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज