माल्यार्पण कर दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं, शंकर गिरी बोले— संगठन की मजबूती और जनसेवा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का वाराणसी आगमन पर गिरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में समाज तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को संगठन एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए जाने की उम्मीद जताई।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए शंकर गिरी ने गिरी समाज के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के सम्मान, विकास तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने शंकर गिरी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने को वाराणसी और गिरी समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विनोद यति, महंत बबलू गिरी, कोमल गोस्वामी, शिव कुमार गिरी, पंचम गिरी, पप्पू, सुरेंद्र गिरी, गुंजन गिरी, डॉ. ए.के. गिरी, दीपक गिरी, डॉ. तुषार गोस्वामी, अशोक गिरी, मिश्रीलाल गिरी सहित गिरी समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




