मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

लालगंज थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, अजय सामाजिक सेवा समिति ने आमजन से सहयोग की अपील की

 

मिर्जापुर/वाराणसी। लालगंज थाना क्षेत्र से एक 36 वर्षीय विवाहिता के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मायके से अपने ससुराल के लिए निकली महिला निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम डांगर खेरी कठवार, पोस्ट दुबार, थाना लालगंज निवासी वंदना पटेल (36 वर्ष), पुत्री महादेव पटेल एवं पत्नी नरेन्द्र कुमार, 08 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे लालगंज से टेम्पो द्वारा अपने ससुराल पांडेयपुर, लालपुर (वाराणसी) के लिए रवाना हुई थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके ससुराल नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 09 जुलाई 2026 को थाना लालगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला की तलाश में जुटी हुई है।

 

परिजनों के अनुसार, वंदना पटेल का रंग गेहुआं, कद लगभग 5.1 फीट तथा शरीर सामान्य है। लापता होने के समय उन्होंने भूरे रंग की साड़ी पहन रखी थी और उनके पास लाल रंग का थैला था।

 

इस मामले को गंभीर मानते हुए अजय सामाजिक सेवा समिति ने आमजन, सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन से महिला की सकुशल बरामदगी के लिए सहयोग की अपील की है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को वंदना पटेल के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी सूचना किसी बिछड़े परिवार को फिर से मिलाने का माध्यम बन सकती है।

 

संपर्क सूत्र : क्षेत्राधिकारी, लालगंज: 9454401592

थानाध्यक्ष, लालगंज: 9454404013

परिजन: 9125515153, 8707357398

 

अजय सामाजिक सेवा समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि एक बेटी अपने माता-पिता, एक पत्नी अपने पति और मासूम बच्चे अपनी मां से जल्द से जल्द मिल सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    जोनल एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन, 140 स्टेशन मास्टरों ने लिया हिस्सा; कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप