सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

महाराजा लाखन राजभर के इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) युवा मोर्चा, वाराणसी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थाना चोलापुर पहुंचकर गायक संजय यदुवंशी के विरुद्ध थाना प्रभारी को तहरीर सौंपते हुए विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सौंपी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गायक द्वारा प्रस्तुत एक गीत में महाराजा लाखन राजभर के इतिहास तथा राजभर समाज की पहचान से जुड़े तथ्यों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की गई है। इससे समाज की भावनाएं आहत होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज के इतिहास, महापुरुषों और सामाजिक भावनाओं के साथ तथ्यहीन छेड़छाड़ करने का साहस नहीं करेगा।

इस अवसर पर सुभासपा युवा मोर्चा, वाराणसी के जिलाध्यक्ष विशाल चौबे के नेतृत्व में तहरीर सौंपी गई। कार्यक्रम में अजगरा विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश राजभर, सोनू राजभर, शशि सिंह, आशीष चौबे, सरोज राजभर, आकाश राजभर, अंकित गिरी बाबा, राहुल राजभर, कमला राजभर (प्रधान), राजकुमार राजभर, सोनू राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    संगठन विस्तार अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने जताया भरोसा   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन विस्तार अभियान…

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    लालगंज थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, अजय सामाजिक सेवा समिति ने आमजन से सहयोग की अपील की   मिर्जापुर/वाराणसी। लालगंज थाना क्षेत्र से एक 36 वर्षीय विवाहिता के रहस्यमय परिस्थितियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य अभिनंदन, गिरी समाज ने किया जोरदार स्वागत

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य अभिनंदन, गिरी समाज ने किया जोरदार स्वागत

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    सुभासपा युवा मोर्चा ने गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ चोलापुर थाने में दी तहरीर, कानूनी कार्रवाई की मांग

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    चित्तापुर में 4.02 लाख की लागत से बनने वाले इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव

    केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के सहायक कुलसचिव प्रमोद सिंह बने आरजीएनएयू के उप कुलसचिव