अजय सामाजिक सेवा समिति के मुख्य प्रकोष्ठ की कमान उपेन्द्र कुमार मिश्रा को, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

संगठन विस्तार अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने जताया भरोसा

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। अजय सामाजिक सेवा समिति ने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए मुख्य प्रकोष्ठ के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है। समिति ने उपेन्द्र कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश (मुख्य प्रकोष्ठ) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि उपेन्द्र कुमार मिश्रा की सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में मुख्य प्रकोष्ठ संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्रा ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना तथा जरूरतमंद, पीड़ित और वंचित लोगों की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति की सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसेवा के अभियान को व्यापक विस्तार प्राप्त होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    जोनल एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन, 140 स्टेशन मास्टरों ने लिया हिस्सा; कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप

    रास्ते के जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने का आरोप