95 लाख की पुश्तैनी जमीन हड़पने का आरोप, प्रधानपति समेत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

मां के इलाज के नाम पर कराया गया एग्रीमेंट, रकम न देने और रंगदारी मांगने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। आर्थिक तंगी और मां के इलाज की मजबूरी का कथित लाभ उठाकर करीब 95 लाख रुपये मूल्य की 52 बिस्वा पुश्तैनी जमीन हड़पने के आरोप में चौबेपुर पुलिस ने गोबरहा गांव के प्रधानपति राजेश यादव और उसके सगे भाई धीरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़ित सुशांत कुमार सिंह, निवासी मोकलपुर ने आरोप लगाया है कि उनकी मां के इलाज के लिए तत्काल दो लाख रुपये की आवश्यकता थी। इसी दौरान आरोपितों ने आर्थिक मदद का भरोसा देकर उनकी पुश्तैनी जमीन का 20 लाख रुपये में एग्रीमेंट करा लिया। पीड़ित का कहना है कि एग्रीमेंट के समय उन्हें केवल 50 हजार रुपये ही दिए गए, जबकि शेष राशि का भुगतान नहीं किया गया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि एग्रीमेंट में अंकित यूनियन बैंक का चेक भी उन्हें नहीं सौंपा गया। जब उन्होंने बकाया रकम अथवा अपनी जमीन वापस मांगी तो आरोपितों ने कथित रूप से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से किए जाने के बाद एसीपी सारनाथ के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि एसीपी के आदेश पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज