‘काशी द्वार’ से सुगम दर्शन व्यवस्था लागू होने पर व्यवसायी संघ ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का किया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय का जताया आभार, सावन की व्यवस्थाओं पर भी हुई विस्तृत चर्चा

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशीवासियों के लिए ‘काशी द्वार’ (गेट संख्या-4B) के माध्यम से विस्तारित ‘सुगम दर्शन’ व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किए जाने पर विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुक्रवार को वाराणसी दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्थानीय काशीवासियों को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस व्यवस्था को लागू कराने में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशीवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नई व्यवस्था के तहत स्थानीय निवासी अपने वैध पहचान-पत्र के आधार पर प्रतिदिन प्रातः 4:15 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक ‘काशी द्वार’ से मंदिर परिसर में प्रवेश कर सुगमता से दर्शन कर सकेंगे।

बैठक के दौरान आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं, व्यापारियों की सुविधाओं तथा यातायात एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर रमेश तिवारी, डॉ. पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, सुनील शर्मा ‘मुंशी’, सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रतीक, महेश, मनोज प्रजापति एवं विष्णु कसेरा सहित विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ भारद्वाज ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा