अवैध खनन वसूली के आरोप में चौबेपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, पुलिस आयुक्त ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्त रुख, कई थाना प्रभारियों के तबादले; साइबर अपराध और सावन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। बैठक में अवैध खनन से संबंधित वसूली में कथित भूमिका तथा विवेचना एवं महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही पाए जाने पर चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया गया।

 

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की गलत गतिविधियों में संलिप्तता अथवा कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान पुलिस विभाग में कई प्रशासनिक फेरबदल भी किए गए। बेहतर कार्य करने वाले अभिषेक पांडेय को पुलिस लाइन से साइबर थाने में नियुक्त किया गया। वहीं, अनिल कुमार शर्मा को जंसा थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर चौबेपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि सत्यजीत सिंह को जंसा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त ने ‘साई वज्र अभियान’ के अंतर्गत पिछले छह माह में प्राप्त मामलों का मूल्यांकन किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों पर संबंधित चौकी प्रभारी एवं बीट कांस्टेबल नियमित निगरानी रखें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

 

आगामी श्रावण मास को देखते हुए उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित जनपद के चिन्हित दस प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, पृथक प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

 

पुलिस आयुक्त ने बैठक के अंत में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा