‘मां के नाम एक वृक्ष’ अभियान से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता, 11 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गिरधरपुर गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प; अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ‘मां के नाम एक वृक्ष’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 11 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता पवन चौबे ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का दायित्व बताते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर पवन चौबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की पहल को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया तथा क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाने की अपील की।

इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, ऋषिकेश दुबे, नितिन, बब्बू, जतिन, हर्ष सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग