भोजन के दौरान अलमारी से लाखों के गहने और नकदी चोरी का आरोप

महिला ने बेटे समेत तीन युवकों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच; जांच के बाद होगी विधिक कार्रवाई

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बर्थरा कला गांव में घर पर भोजन करने आए तीन युवकों पर अलमारी से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने बेटे सहित तीन लोगों के विरुद्ध चौबेपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता संगीता सिंह, निवासी बर्थरा कला, के अनुसार 25 जून को उनका पुत्र संज्ञान सिंह (गोलू) अपने दो मित्रों अंश चौबे (निवासी मुरीदपुर) तथा अमन सिंह (निवासी बर्थरा कला) के साथ घर पर भोजन कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीनों ने मिलकर घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी निकाल ली।

कुछ दिनों बाद जब परिवार के सदस्यों ने अलमारी खोली तो उसमें रखे गहने और नकदी गायब मिले। इसके बाद परिवार ने बेटे से पूछताछ की। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान बेटे ने कथित रूप से स्वीकार किया कि अलमारी से निकाले गए गहने और नकदी उसने अपने दोनों साथियों अंश चौबे और अमन सिंह को दे दिए थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़िता ने 12 जुलाई को चौबेपुर थाने में लिखित शिकायत देकर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग