‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े कोटेदार, 500 से अधिक पौधों का किया वृहद पौधरोपण

चोलापुर विकासखंड की सभी ग्राम सभाओं में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को चोलापुर विकासखंड के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने विभिन्न ग्राम सभाओं में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। अभियान के तहत 500 से अधिक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित किए गए।

पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं ने अपनी अन्नपूर्णा दुकानों के परिसर तथा गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान चौबेपुर, गरथौली, अजांव, चोलापुर, कैथी, राजवारी, टेकरी, धौरहरा, कटारी और ताड़ी सहित विकासखंड की सभी ग्राम सभाओं में पौधे लगाए गए। प्रत्येक कोटेदार ने कम से कम पांच पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित कर जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाना है। अभियान के दौरान आम, नीम, पीपल, बरगद, सहजन, जामुन सहित अन्य उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जो भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ स्वच्छ वायु और हरित वातावरण प्रदान करेंगे।

पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं एवं ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ने की अपील की।

अभियान में उचित दर विक्रेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग