एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत औरा ग्राम पंचायत में हुआ वृहद पौधरोपण

खाद्य आयुक्त ओमप्रकाश ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7 NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरा में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक, अन्नपूर्णा भवन एवं अमृत सरोवर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य आयुक्त (डीसी) ओमप्रकाश ने विधिवत पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी, प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश मौर्य, प्राविधिक सहायक के.के. मौर्य, पंचायत सहायक अलका यादव, सफाई कर्मचारी सोमारू प्रसाद एवं सुनीता देवी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कोटेदार मनोज कुमार, भैयालाल राठौर (बेनीपुर), शमशेर सिंह (बेलवरियां), धीरेंद्र कुमार (आयर), क्षेत्र पंचायत सदस्य लालजी प्रसाद के साथ-साथ सुनील कुमार, रणजीत कुमार, अभिमन्यु, राजकुमार, राहुल कुमार, लालमनी एवं दर्जनों ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग