रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में लगाए गए 60 पौधे, जनसहभागिता बढ़ाने का किया आह्वान

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र में सोमवार को व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज तथा लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 40 तथा लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय परिसर में 20 पौधे रोपे गए। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश मिश्रा ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं चिकित्सालय पहुंचने पर डॉ. संजय शर्मा सहित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रीति सिंह, अशोक जायसवाल, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, लल्लन सोनकर, राजकुमार सिंह, मनोज पांडे, डॉ. देवानंद चौबे, डॉ. जे.पी. वर्मा, श्वेत सिंह, संजय दुबे, आलोक सिंह, उदय श्रीवास्तव, विनोद पटेल, भैयालाल सोनकर, शिवांग सिन्हा, ऋषभ सिन्हा, अनुराग श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन