रामनगर पुलिस ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया जनसंदेश

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना परिसर एवं आसपास लगाए गए पौधे, संरक्षण का लिया गया संकल्प

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में रामनगर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने थाना परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का प्रभावी समाधान तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों ने भी हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय नागरिकों ने रामनगर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

रामनगर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। वृक्षारोपण जैसी पहल आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन