‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर संपूर्णा नन्द पांडेय ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, माताओं के सम्मान में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

 

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने पौधारोपण कर समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के व्यापक वृक्षारोपण अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले।

 

संपूर्णा नन्द पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश हरित और स्वच्छ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। ये न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि प्राणवायु, छाया, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रमुख स्रोत भी हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

 

अंत में उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए अभियान का संदेश दोहराया—

“एक पेड़ माँ के नाम — माँ का सम्मान, प्रकृति का अभिमान।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील