ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन के परिजनों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम से की वार्ता; पाल बस्ती के रास्ते की समस्या के समाधान का भी दिया आश्वासन

 

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7 NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के आषाढ़ गांव निवासी भाई-बहन की ट्रेन दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

गौरतलब है कि बीते 8 जुलाई को राजपुर गांव (मिर्जामुराद) और मिर्जापुर सीमा के बीच रेलवे लाइन पार करते समय वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से हीरामणि उर्फ मन्ना पाल की बड़ी पुत्री अनुराधा उर्फ अन्नू तथा सबसे छोटे पुत्र रामरतन उर्फ टिंकू की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

मृतक परिवार से मुलाकात के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस संबंध में राजातालाब के उपजिलाधिकारी शांतनु सिनसिनवार से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शासन स्तर से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

 

इस दौरान ग्रामीणों ने पाल बस्ती तक आने-जाने के लिए उचित मार्ग न होने की समस्या भी जिलाध्यक्ष के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, भाजपा नेता संदीप सिंह ‘मिंटू’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अधिवक्ता धीरज सिंह, बसंता लाल पाल, हरीश पाल, वीरेंद्र पाल, अश्वनी यादव, ओमप्रकाश पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी बांधकर वीर जवानों के प्रति जताया सम्मान, देशसेवा के जज्बे को किया सलाम     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रक्षाबंधन…

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हरियाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने बरामद किया आला-ए-कत्ल; 21 अगस्त को मिला था अज्ञात शव     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। अपराधों की रोकथाम और हत्या समेत गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    एनडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    हत्या के मामले में चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    बनारस सावन महोत्सव मेले में उमड़ेगा मनोरंजन का रंग

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    हनुमान मंदिर पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया शिलान्यास

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    स्कूलों के आसपास सिंधौरा पुलिस का विशेष अभियान

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प