पहड़िया में UP 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का शुभारंभ, कलाकारों की मौजूदगी से बढ़ी रौनक

भोजपुरी गायक समर सिंह और प्लेबैक सिंगर विनय पाण्डेय ‘सानू’ ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक एवं सुरक्षित टैटू सेवाओं की हुई शुरुआत

रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर के पहड़िया चौराहे पर UP 65 टैटू स्टूडियो की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय गायक समर सिंह एवं प्लेबैक सिंगर विनय पाण्डेय ‘सानू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने स्टूडियो के संचालक शालू भाई टैटू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं सुरक्षित मानकों के अनुरूप टैटू सेवाएँ उपलब्ध कराना एक सराहनीय और स्वागतयोग्य पहल है। उन्होंने व्यवसाय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, टैटू प्रेमी, प्रशंसक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस अवसर को यादगार बनाया।

नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही UP 65 टैटू स्टूडियो ने पहड़िया क्षेत्र में अपनी सेवाएँ औपचारिक रूप से शुरू कर दी हैं। स्टूडियो में ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, स्वच्छता के मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली टैटू सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    मदुरै (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे क्रिकेट का दम, ईस्ट जोन टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया था क्षेत्र का गौरव     रिपोर्ट विवेक राय  हरहुआ (वाराणसी)। क्षेत्र…

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर किया गया जागरूक     रिपोर्ट विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। महिलाओं-बच्चों के खिलाफ हिंसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन