लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, आज से शुरू हुआ वाहनों का संचालन

4,200 करोड़ की लागत से बना 63 किमी लंबा एक्सप्रेसवे, अब 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर; यूपी में नए सड़क परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

 

लखनऊ/उन्नाव। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। मंगलवार से यह एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लगभग 4,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस छह-लेन हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की दूरी अब मात्र 35 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी।

लोकार्पण समारोह उन्नाव के झाऊखेड़ा गांव में आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और एक्सप्रेसवे की आधुनिक निर्माण तकनीक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एक्सप्रेसवे पर आज से टोल वसूली भी शुरू हो गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इन योजनाओं के तहत उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा, पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास बनाए जाएंगे तथा राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय को फोर-लेन सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    समृद्ध सिंह का सीबीएसई नेशनल अंडर-19 ईस्ट जोन टीम में चयन

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खेवली में मनाया गया बालिका महोत्सव

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    लाला नगर में लिफ्ट सुविधा वाला फुट ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    दिलीप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आगे आए मददगार हाथ, सांसद सीमा द्विवेदी ने दिए लाखों रुपये

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    बरसठी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन

    जिलाधिकारी के आश्वासन पर अन्ना ने चौथे दिन तोड़ा आमरण अनशन