मानव सेवा के लिए दिलीप दुबे को मिला ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’

स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर लखनऊ में किया गया सम्मानित, ‘सम्वेदना-2’ अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान

 

लखनऊ। सामाजिक सेवा और स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अभ्युदय सेवा समिति को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। समिति के संरक्षक दिलीप दुबे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान तथा भारत सरकार के एमएसएमई कॉर्पोरेशन के स्टेट मिनिस्टर वैश्य नटवर गोयल ने दिलीप दुबे को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

अभ्युदय सेवा समिति को यह राष्ट्रीय सम्मान ‘सम्वेदना-2’ अभियान के अंतर्गत सफलतापूर्वक आयोजित चार स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों, रक्तदान जागरूकता अभियान तथा मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समिति लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संरक्षक दिलीप दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अभ्युदय सेवा समिति के प्रत्येक पदाधिकारी, सदस्य और उन सभी रक्तवीर साथियों की है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर असंख्य मरीजों को नया जीवन देने में सहयोग किया। उन्होंने यह सम्मान समिति परिवार एवं सभी रक्तदाताओं को समर्पित करते हुए भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

समिति अब तक 31 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर चुकी है। इसके अतिरिक्त 1500 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया गया है। संस्था प्रतिदिन औसतन दो से तीन मरीजों की रक्त संबंधी आवश्यकता पूरी कराने में सक्रिय भूमिका निभा रही है तथा प्रत्येक माह नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा का कार्य निरंतर आगे बढ़ा रही है।

समिति की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पदाधिकारियों, सदस्यों, रक्तदाताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सादगी, संगठन-निष्ठा और एकात्म मानववाद के माध्यम से राष्ट्रसेवा को दी नई वैचारिक दिशा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रचिंतन के प्रमुख विचारकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का…

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण