थाना रामनगर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करने वाले गैंग के कुल 04 अभियुक्तगण तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार

थाना रामनगर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करने वाले गैंग के कुल 04 अभियुक्तगण तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार

 

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जघन्य अपराधों / वाहन चोरी पर अंकुश लगाये जाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.03.2024 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अन्तर्जनपदीय क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर चोर व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार

 

कर उनके पास से 09 अदद मोटर साइकिल बरामद करते हुए दिनांक 27.03.2024 को ढुण्ढ़राज पुलिया (हाईवे) के पास हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-041/2024 धारा 411/413/414/467/468/471 भा०द०वि०, पंजीकृत किया गया है। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटना का विवरणः-दिनांक 27/03/2024 को उ0नि0 जयप्रकाश सिंह मय हमराह अधिकारी कर्मचारीगण के साथ देखभाल क्षेत्र जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन को चेकिंग की जा रही थी कि थाना रामनगर के क्राइम टीम के सदस्य आ गए कि कुछ ही देर बाद जीवनाथपुर रोड़ की तरफ से 2 मोटर साइकिल पर 2-2 (एक बाल अपचारी) व्यक्ति सवार आते हुए दिखायी दिए जिन्हे चेकिंग हेतु हाथ देकर रूकने का इशारा किया गया तो और तेज गति से भागने लगे जिन्हे हमराही कर्मचारीगण की मदद से ढूंढराज पुलिया के पहले ही मोटर साइकिल सवार चारों व्यक्तियों को कपड़ लिया गया।

 

जिनके पास से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व इनकी निशानदेही पर 07 अदद अन्य चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद करते हुए एक और अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पछताछ विवरणः-साहब हम लोगों के पास जो मोटर साइकिल है वह चोरी की है इसलिए पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे।

 

साहब हम लोग इन्ही वाहनो से घूमकर वाराणसी व मुगलसराय व अपने जनपद में घूम फिर कर मोटर साइकिल चोरी करते है तथा अपने घर व हम लोगो के गांव के बगल के ही व्यक्ति के यहाँ पर बेच दिया जाता है व 2 वाहन सोनभद्र के धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र अनुज बिहारी विश्वकर्मा नि० लोहरा गुलरहवा बस्ती के यहा बेचे थे। मोटर साइकिलों के बेचकर प्राप्त पैसों से अपने अपने सानों सौकत में खर्च किया जाता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार   वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस…

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी   वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    चौबेपुर में गहराया पेयजल संकट

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन