महिला पर जबरन धर्मांतरण का दबाव, डॉ. नईम कादरी गिरफ्तार

नाबालिग बेटी के निकाह और पूरे परिवार के धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, भेजा गया जेल

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की एक महिला पर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने कथित बाबा डॉ. नईम कादरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी शहर के शेख सलीम फाटक, नई सड़क क्षेत्र में ‘राहत दवाखाना’ नाम से क्लीनिक चलाता है और बीते कई वर्षों से पीड़िता के संपर्क में था।

महिला की शिकायत के अनुसार, डॉ. कादरी न केवल उसे, बल्कि पूरे परिवार को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह करीब दस वर्ष पूर्व इलाज के सिलसिले में आरोपी के पास गई थी, जिसके बाद उसका घर आना-जाना शुरू हो गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई को आरोपी जबरन उसके घर पहुंचा और नाबालिग बेटी का निकाह कराने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने मारपीट की और पति को गोली मारने की धमकी दी। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी लगातार बेटे का धर्म परिवर्तन कराने की बात कहता रहा।

शिकायत दर्ज होते ही सिगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसी रात हिरासत में ले लिया। एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब धर्मांतरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और पीड़िता की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला