सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

सिंधोरा क्षेत्र की घटना से शोक; झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाने और वन विभाग को सूचना देने की अपील

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरा में बुधवार देर रात जहरीले सर्प के डंसने से 12 वर्षीय बालक मयंक मौर्य की मौत हो गई। वह सदानंद मौर्य का पुत्र था। परिजनों द्वारा उपचार का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

घटना पर सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सर्पदंश से होने वाली अधिकांश मौतों को समय पर उचित चिकित्सा और जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्प काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या सर्पदंश उपचार केंद्र पहुंचाएं।

 

संस्थान ने नागरिकों को सलाह दी कि घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, घास-फूस व कचरे का ढेर न लगने दें तथा रात के समय टॉर्च का प्रयोग करें। बच्चों को भी सर्पों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए। यदि कहीं सर्प दिखाई दे तो उसे मारने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देकर सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाए।

 

सर्वेश वन्य जीव संरक्षण संस्थान ने बताया कि वह लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। संस्थान ने लोगों से सतर्क रहने और सही समय पर सही कदम उठाकर अनमोल जीवन बचाने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    अभ्युदय सेवा समिति व ट्रायेस क्लासेस ने चलाया जागरूकता अभियान, दोपहिया चालकों को वितरित किए निःशुल्क हेलमेट     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय फूलपुर (वाराणसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश…

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना, विदेश से पढ़ाई कर भारत के लिए काम करने का संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष