गुरु पूर्णिमा पर अनौरा आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गुरु पादुका पूजन

भजन-कीर्तन, सत्संग, लाइव प्रवचन और महाप्रसाद के साथ श्रद्धा व भक्ति का भव्य आयोजन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी, हरहुआ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत श्री आशारामजी बापू आश्रम, अनौरा (हरहुआ), वाराणसी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर गुरु पादुका का विधिवत पूजन-अर्चन कर अपने गुरु के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

आश्रम के संचालक ब्रह्मचारी बालकराम जी के नेतृत्व में गुरु पादुका की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गुरु पादुका को श्रद्धापूर्वक सिर पर धारण कर बड़ बादशाह एवं शिव मंदिर होते हुए व्यास भवन पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालु गुरु जयघोष करते हुए भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिए।

व्यास भवन में पहुंचने के बाद सामूहिक रूप से गुरु पादुका का पूजन-अर्चन, प्रार्थना, भजन-कीर्तन एवं नाम-जप किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने संत श्री आशारामजी बापू के लाइव सत्संग एवं प्रवचन का सीधा प्रसारण देखकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ऋषि प्रसाद के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सामूहिक आरती संपन्न हुई। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन महाप्रसाद की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आश्रम के मीडिया प्रभारी वी. के. सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शिव मंदिर, बड़ बादशाह परिसर एवं व्यास पीठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन, पूजन एवं अर्चन कर गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन