सनबीम स्कूल, बाबतपुर में स्टूडेंट काउंसिल का गठन, छात्र नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारियां

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए पदाधिकारियों का चयन, अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना के साथ दायित्व निभाने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। सनबीम स्कूल, बाबतपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्टूडेंट काउंसिल का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के विभिन्न नेतृत्व पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री शिवशक्ति सिंह ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने आचरण और कार्यशैली से अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट काउंसिल विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी, टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल नेतृत्व और सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला