मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी को दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित, राज्यपाल के हाथों मिला गौरवपूर्ण सम्मान

संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता का मिला सम्मान, कैथी में खुशी की लहर; श्रावण मेले की तैयारियों पर मंदिर समिति ने की समीक्षा बैठक

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्राचीन मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी उर्फ काजू बाबा शास्त्री को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से मंदिर समिति, गोस्वामी समाज और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

 

आचार्य सत्यम गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी तथा अपने गुरुजनों एवं सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा एवं धार्मिक सेवा करने की प्रेरणा है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ-साथ आचार्य सत्यम गिरी कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पुजारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मंदिर समिति, गोस्वामी समाज और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

इधर, आगामी श्रावण मास में लगने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने संकल्प लिया कि श्रावण मास में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन-पूजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

बैठक में उमेश गिरी, सोनू गिरी, विराट गिरी, सत्यम गिरी (काजू बाबा), गौरव, दिलीप गिरी, श्यामू गिरी सहित मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रावण मेले को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का भरोसा जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला