अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार

पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो नामजद पर मुकदमा, लगभग 7.90 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का मामला

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ धक्का-मुक्की कर जब्त की गई जेसीबी मशीन छुड़ाकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खनन निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान एक जेसीबी मशीन अवैध खनन कार्य में लगी मिली। जांच में मशीन का इंजन एवं पंजीकरण नंबर स्पष्ट नहीं पाया गया। उस समय जेसीबी को सिकंदर कुमार (23), निवासी लूठा चला रहा था।

 

संयुक्त टीम के पहुंचते ही चालक जेसीबी लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और मशीन को जब्त कर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान आरोप है कि प्रदीप यादव, निवासी लूठा कलां, अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस व खनन विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जब्त की गई जेसीबी मशीन को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

 

निरीक्षण के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 1882.4 घनमीटर बलुई मिट्टी का अवैध खनन पाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अवैध खनन से राज्य सरकार को 7,90,608 रुपये की रॉयल्टी एवं खनिज मूल्य के रूप में राजस्व की क्षति हुई है।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध खनन का संचालन प्रदीप कुमार यादव और उसके सहयोगियों द्वारा कराया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे प्रकरण की गहन जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला