राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बाल संसद का गठन, छात्राओं ने ली नेतृत्व की शपथ

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न मंत्री पदों पर छात्राओं का चयन

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चोलापुर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामांकन, चुनाव प्रचार, मतदान, मतगणना, परिणाम घोषणा, शपथ ग्रहण तथा बैच अलंकरण सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई गई।

 

नोडल शिक्षिका अंजू यादव (प्रवक्ता) के निर्देशन एवं विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित चुनाव में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राधा को प्रधानमंत्री, करिश्मा को उपप्रधानमंत्री, उपासना को शिक्षामंत्री, दीपाली को उपशिक्षा मंत्री, निधि वर्मा को पर्यावरण मंत्री, चांदनी शर्मा को उपपर्यावरण मंत्री, आशिया को सांस्कृतिक मंत्री, जैनब आफरीन को उपसांस्कृतिक मंत्री, नेहा को पुस्तकालय मंत्री, अंजली यादव को उपपुस्तकालय मंत्री, खुशी को खेल मंत्री तथा आकांक्षा यादव को उपखेल मंत्री के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता गिरि ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा बैच अलंकरण कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि बाल संसद छात्राओं में नेतृत्व, अनुशासन, निर्णय क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

 

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं चंद्रिका, कुमारी आरती, डॉ. रीता राय, नंदिता यादव, रंजना दूबे, डॉ. विशालाक्षी देवी, अर्चना चौबे, अनुरमा शास्त्री, प्रशस्ति मिश्रा, अनामिका, वंदना एवं अभिषेक सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    One thought on “राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर में बाल संसद का गठन, छात्राओं ने ली नेतृत्व की शपथ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी