‘सिल्क वाली सड़िया’ ने मचाई धूम, डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की जोड़ी बनी दर्शकों की पसंद

शिल्पी राज और राजा भोजपुरिया की आवाज़ से सजा रोमांटिक लोकगीत, रिलीज होते ही सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम रील्स पर हुआ वायरल

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एक बार फिर अपने नए रोमांटिक लोकगीत ‘सिल्क वाली सड़िया’ को लेकर सुर्खियों में हैं। भोजपुरी अभिनेत्री प्रियांशु सिंह के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सावन की पहली सोमवारी से पहले रिलीज हुए इस गीत को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह सोशल मीडिया के साथ-साथ इंस्टाग्राम रील्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस गीत को भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज और गायक-अभिनेता राजा भोजपुरिया ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। गीत को ‘होडा भोजपुरी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही यह गीत दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

 

म्यूज़िक वीडियो में सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री, सहज अभिनय और आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा है। वहीं, गीत के बोल ठेठ भोजपुरी शैली और लोक मिठास से भरपूर हैं, जो श्रोताओं की जुबान पर आसानी से चढ़ रहे हैं।

 

यह गीत प्रीति इंटरप्राइजेज के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का हिस्सा है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही ‘होडा भोजपुरी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया जा चुका है। बिहार के सुपौल जिले के बीरपुर में फिल्माई गई यह फिल्म दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सशक्त संदेश देती है।

 

फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा, सह-निर्माता राजन देसाई, निर्देशक रमेश बोगाटी तथा लेखक राजन देसाई हैं। सह-निर्देशन प्रवीण मिश्रा एवं शैलेश एस. राज ने किया है। गीत राजा भोजपुरिया और ददन शर्मा ने लिखे हैं, जबकि संगीत राजा भोजपुरिया एवं गौरव रौशन का है। छायांकन कृष्णा पाण्डेय और बंटी राज, संकलन राकेश महतो, मारधाड़ निर्देशन जया बिष्ठा तथा नृत्य निर्देशन रौनक साह ने किया है।

 

निर्माताओं को उम्मीद है कि मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देने वाली यह फिल्म और इसके गीत दर्शकों के बीच लंबे समय तक अपनी विशेष पहचान बनाए रखेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा