11 भोजपुरी फिल्मों के भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हुई ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग

सिद्धार्थनगर में बड़े पैमाने पर शुरू हुआ फिल्मांकन, चाँदनी सिंह और विष्णु मौर्य निभाएंगे मुख्य भूमिका; पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों पर रहेगा विशेष फोकस

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक नई पहल करते हुए लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी के बैनर तले एक साथ 11 बड़े बजट की भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त संपन्न हुआ। इसी क्रम में पारिवारिक एवं सामाजिक विषय पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के विभिन्न आकर्षक स्थलों पर शुरू कर दी गई है।

 

फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री चाँदनी सिंह और अभिनेता विष्णु मौर्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चाँदनी सिंह एक सशक्त एवं संवेदनशील किरदार निभा रही हैं, जबकि विष्णु मौर्य ऐसे युवा की भूमिका में दिखाई देंगे, जो अपने परिवार की रक्षा और सम्मान के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करता है। फिल्म में कई अन्य अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अभिनय करते नजर आएंगे।

 

फिल्म की निर्माता विद्या मौर्य ने बताया कि उनका उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा को स्वच्छ, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाली कहानियां देना है। उन्होंने कहा कि एक साथ 11 फिल्मों का निर्माण शुरू करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भोजपुरी दर्शकों को बेहतर मनोरंजन उपलब्ध कराने का संकल्प है।

 

फिल्म के निर्देशक चन्दन सिंह ने कहा कि एक ही बैनर के अंतर्गत 11 फिल्मों का निर्माण भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे न केवल गुणवत्तापूर्ण कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

फिल्म की कार्यकारी निर्माता संगीता यादव हैं। कहानी एवं पटकथा संतोष पाल ने लिखी है, जबकि गीत राजू यादव के हैं। संगीत आकाश पटेल ने दिया है। छायांकन राहुल चौधरी और प्रेम, कला निर्देशन नागेंद्र गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर करिश्मा परी, सहायक निर्देशक राहुल पांडेय, संपादन नागेंद्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन नानू फैशन डिज़ाइनर (रेहान) तथा मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा एवं हेयर स्टाइलिंग पायल शाह द्वारा की जा रही है।

 

फिल्म में चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, रिंकू आयुषी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नंदिनी गुप्ता, अन्नू रस्तोगी और प्रियंका जैसवाल सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्माता और निर्देशक को उम्मीद है कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई प्रकृति भ्रमण यात्रा, विशेषज्ञों ने बताई वृक्षों की पर्यावरणीय, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्ता     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हरे-भरे…

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजन गायिका संगीता देवी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    One thought on “11 भोजपुरी फिल्मों के भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हुई ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह