श्रावण के प्रथम दिवस देवघर में विभू पांडे ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

देश, समाज और सनातन संस्कृति की समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना के साथ निकलीं कांवड़ यात्रा

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर, वाराणसी। श्रावण मास के प्रथम दिवस पर स्पंदन गोमती रामसूरत वेलफेयर ट्रस्ट, रामनगर (वाराणसी) की अध्यक्षा विभू पांडे ने काशी से पवित्र कांवड़ यात्रा प्रारंभ कर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश, समाज और विश्व में सुख, शांति, समृद्धि तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की मंगलकामना की।

 

विभू पांडे ने कहा कि उनकी संस्था प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में काशी से देवघर तक कांवड़ यात्रा निकालती है। उन्होंने समस्त देशवासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

 

उन्होंने भारतीय सेना सहित देश की समस्त सुरक्षा सेनाओं के साहस, शक्ति और राष्ट्र रक्षा के संकल्प की भी मंगलकामना करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा को विश्व स्तर पर नई पहचान मिले, यही उनकी प्रार्थना है।

 

विभू पांडे ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष पूरे श्रावण मास में व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। उनका मानना है कि भगवान शिव केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि की चेतना और ऊर्जा के प्रतीक हैं। उन्होंने शिवभक्तों से आह्वान किया कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में महादेव से धैर्य, साहस और संयम की प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

 

श्रावण मास के पावन अवसर पर उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा और पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं ने आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा