चोलापुर ब्लॉक सभागार में जुटे जिला व ब्लॉक पदाधिकारी, संगठन विस्तार और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर अटेवा मंच, वाराणसी की महत्वपूर्ण बैठक विकासखंड चोलापुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव ने की। इसमें संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में अटेवा मंच के जिला अध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद यादव, जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान वाराणसी जनपद में संगठन के विस्तार, नए पदाधिकारियों के मनोनयन तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों का अधिकार है और इसके लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
बैठक में ब्लॉक के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से विनोद कुमार (जेई), अखिलेश यादव, विजय कुमार, मनोज सरोज, वीरेंद्र कुमार, मिथुन यादव, दीपक मौर्य, संतलाल यादव, अशोक यादव, अशोक कुमार यादव, अशोक कनौजिया, जमालुद्दीन और जमीदार यादव सहित अनेक कर्मचारियों ने सहभागिता कर संगठन की भावी कार्ययोजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।




