समरसता का संदेश लेकर निकली कलश वंदन यात्रा, गांव-गांव पहुंचेगी गुरु रविदास की पावन माटी

सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश का हुआ पूजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रोहनिया (वाराणसी)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश के साथ सोमवार को कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, रोहनिया से हुआ, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

 

आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सौहार्द और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से भरे कलश को विशेष स्थान दिया गया, जिसे एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया गया।

 

यात्रा अपने प्रथम चरण में राजातालाब मंडल के भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर सहित पांच गांवों में पहुंची। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कलश का स्वागत किया, पूजा-अर्चना की तथा गुरु रविदास जी के आदर्शों और उनके सामाजिक संदेश पर चर्चा की।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता एवं भाईचारे का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह कलश वंदन यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और समरसता की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

 

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय सोनकर, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रियदर्शी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमशंकर पाठक, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, बृजेश राजभर, ज्ञानचंद्र पटेल, सुजीत पाल, वीरेंद्र पटेल, जगदीश जायसवाल, अमित पटेल ‘रिंकू’, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मुकेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा