कांवड़ियों की सेवा में समर्पित रहेगा एक माह का विशेष शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनात

समाजसेवी अश्वनी शुक्ला के नेतृत्व में सावन सेवा शिविर का शुभारंभ, भोजन, स्वास्थ्य, विश्राम और एंबुलेंस की निःशुल्क व्यवस्था

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से समाजसेवी अश्वनी शुक्ला के नेतृत्व में एक माह तक चलने वाले विशेष सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम, स्वास्थ्य परीक्षण, मोबाइल चार्जिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने बताया कि सावन माह के दौरान लगातार एक माह तक संचालित होने वाले इस सेवा शिविर में दूर-दराज़ से आने वाले शिवभक्तों की हरसंभव सहायता की जाएगी। विशेष रूप से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

 

उन्होंने बताया कि रविवार शाम से सोमवार तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था रहेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के फल एवं फलाहारी प्रसाद वितरित किया जाएगा। अन्य दिनों में श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, तहरी सहित महाप्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा।

 

अश्वनी शुक्ला ने कहा कि कांवड़ यात्रा सेवा, सहयोग और आस्था का प्रतीक है। इसी भावना से यह शिविर संचालित किया जा रहा है ताकि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम तक आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

 

उन्होंने सभी शिवभक्तों से अपील करते हुए कहा कि काशी आने वाले श्रद्धालु यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, सामाजिक सौहार्द का संदेश दें तथा सुरक्षित यात्रा कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद सकुशल अपने घर लौटें।

 

इस अवसर पर अभिषेक दुबे, आशीष तिवारी, सौरभ पटेल, गोविंद, मनोज कुमार, छोटू पटेल सहित अनेक समाजसेवी एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    चंद्रावती विद्यालय में ढोल-नगाड़ों के बीच मना पीएम मोदी का जन्मदिन

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा

    मोदी के जन्मदिन पर प्रह्लाद घाट में गूंजा हनुमान चालीसा