श्रावण के प्रथम सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में यदुवंशी समाज ने किया भव्य जलाभिषेक

ढूंढीराज गणेश, माता अन्नपूर्णा एवं बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन, हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली धार्मिक यात्रा

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ दल के तत्वावधान में यदुवंशी समाज द्वारा परंपरागत धार्मिक यात्रा एवं भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी जंत्रलेश्वर यादव के नेतृत्व में हजारों यदुवंशी श्रद्धालुओं ने काशी की प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए बाबा विश्वनाथ, ढूंढीराज गणेश महाराज एवं माता अन्नपूर्णा का विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ घुघरानी गली, हौज कटोरा स्थित काशी विश्वनाथ दल के प्रधान कार्यालय से हुआ, जहां स्वर्गीय तेजू सरदार के निवास पर मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। डमरू वादन और “हर-हर महादेव”, “हर-हर बम-बम” के गगनभेदी जयघोष के बीच धार्मिक यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ी।

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालु शीतला घाट पहुंचे, जहां मां गंगा का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात माता शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने पुनः जल भरकर ढूंढीराज गणेश महाराज एवं माता अन्नपूर्णा का जलाभिषेक किया। अंत में काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि से अभिषेक एवं पूजन संपन्न किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय यादव सहित डीआईजी अंगद यादव, मदन यादव, अजय यादव, रजनी यादव, बिहारी यादव, नरसिंह यादव, रवि यादव, एफसीआई प्रबंधक सोनू यादव, सूरज यादव, विशाल यादव, मनोज यादव, अमरेंद्र यादव, लवकुश यादव, राजेश यादव, शांभवी यादव, उमा यादव, सुधांशु यादव, हरि प्रसाद, आशुतोष, अनीता, दिया, गणेश सहित बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर काशी विश्वनाथ दल के पदाधिकारियों ने शासन, प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय महासचिव निशा यादव तथा कार्यकारिणी सदस्य विशाल पांडेय, कृष्णा पांडेय एवं धीरज गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

धार्मिक आयोजन के दौरान स्वर्गीय तेजू सरदार द्वारा रचित यह दोहा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा—

 

बाबा बाबा सब कहे, माई कहे ना कोय। बाबा के दरबार में, माई कहे सो होय।।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी