भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

650वीं जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम, पुष्पवर्षा व जयघोष से गूंजा रामनगर

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से प्रारंभ हुई कलश वंदन यात्रा का रामनगर नगर क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के स्वागत में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय गुरु रविदास” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर के तत्वावधान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर संत गुरु रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता और मानवता का संदेश देते हैं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया। जय गुरु रविदास!

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    विश्वविद्यालय परिसर में निकाली गई प्रकृति भ्रमण यात्रा, विशेषज्ञों ने बताई वृक्षों की पर्यावरणीय, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्ता     रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हरे-भरे…

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राजा दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजन गायिका संगीता देवी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    बीएचयू में पेड़ों की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, ‘वॉक एंड टॉक विद ट्रीज़’ का आयोजन

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    राम जन्मोत्सव प्रसंग पर गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ कथा पंडाल

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    प्रयागराज कूच करेंगे वाराणसी के एक हजार भाजपाई

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    वाराणसी में आज जुटेंगे जदयू कार्यकर्ता

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह