रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अलम, ताबूत और ज़ुलजनाह का निकला मातमी जुलूस, नौहा व मातम के बीच इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया गया याद

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में मंगलवार को रामनगर में चेहल्लुम पूरे धार्मिक श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अज़ा-खानए अबुतालिब, मछहरट्टा से अलम, ताबूत, दुल्दुल एवं ज़ुलजनाह का पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने नौहा पढ़ते हुए मातम किया और कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चेहल्लुम के अवसर पर सोमवार देर रात गोलाघाट, मछहरट्टा सहित मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मजलिसों का आयोजन हुआ, जहां नौहा-ख्वानी और मातम के माध्यम से कर्बला की घटना को याद किया गया। मंगलवार को अंजुमन मुहाफ़िज़े अज़ा के तत्वावधान में निकला मातमी जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर हसन बाग़ इमामबाड़ा पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इसके उपरांत 18 बनी हाशिम के ताबूत की ज़ियारत कराई गई।

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना रज़ा अब्बास बिहारी तथा मौलाना फरमान रज़ा नजफ़ी ने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में मानवता, सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार एवं साथियों सहित सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि मात्र 72 वफादार साथियों के साथ लाखों की सेना का सामना कर इमाम हुसैन ने सत्य और इंसाफ की ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

मातमी जुलूस में सय्यद इब्राहीम रज़ा, सय्यद फरमान रज़ा, इनाम रज़ा, सय्यद अख्तर रज़ा आब्दी, सय्यद आफताब हुसैन, सय्यद वेरासत हुसैन, सय्यद बालिस्टर हुसैन, सय्यद तहज़ीबुल हसन अज़मी, नदीम आब्दी, मुजतबा हुसैनी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और गमगीन माहौल देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    लूटी गई 4 किलो चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद; मध्य प्रदेश के दोनों आरोपी कई राज्यों में दर्जनों मामलों में वांछित   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस…

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

    650वीं जयंती पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम, पुष्पवर्षा व जयघोष से गूंजा रामनगर     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में यदुवंशी समाज ने किया भव्य जलाभिषेक

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में यदुवंशी समाज ने किया भव्य जलाभिषेक

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती